Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला थाना से दो सौ मीटर की दूरी पर मोबाइल दुकान से लगभग 50 लाख के सामान की चोरी..

सरायकेला- खरसावां जिला पुलिस को एक हफ्ते के भीतर चोरों ने दूसरी सलामी दी है. आपको बता दे कि ठीक एक हफ्ता पहले बीते शनिवार की रात चोरों ने आरआईटी थाना अंतर्गत अर्थ एंक्लेव में छः घरों का ताला तोड़कर एक करोड़ से भी अधिक के नगदी और जेवरात की चोरी की थी जिसका पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा पाई है. इसी बीच बीती रात सरायकेला थाना से 200 मीटर की दूरी पर स्थित गैरेज चौक स्थित डे इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर दुकान से 40 से 50 लाख रुपए के आसपास के मोबाइल उड़ा लिए हैं. यहां भी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बताया जा रहा है कि दो की संख्या में चोरों ने दुकान के पिछले दरवाजे से अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे 40 से 50 लाख रुपए के मोबाइल ले उड़े.सूचना पा कर पहुंचे दुकान मालिक जो तत्काल इसकी सूचना सरायकेला थाना पुलिस को दी. सूचना के 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची. बता दे कि इन दिनों जिले में चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है।

बीते एक हफ्ते के भीतर दूसरी बड़ी चोरी की घटना ने पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है. वैसे देखना यह दिलचस्प होगा कि एक हफ्ते के भीतर हुए दो- दो चोरी की बड़ी घटनाओं का पुलिस कब तक खुलासा करती है. फिलहाल सरायकेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

About Author