Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त और टीम पर बिफरे मंत्री चंपई सोरेन, कहा नगर निगम झारखंड से अलग है क्या?

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित योजनाओं के लेट लतीफी को लेकर बुधवार को जियाडा प्रशासनिक भवन में मंत्री चंपई सोरेन ने नगर निगम के अपर नगर आयुक्त समेत टीम के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें योजनाओं के समय से पूरा न होने पर मंत्री ने अधिकारियों की क्लास लगायी. बैठक में आदित्यपुर निगम क्षेत्र में चार माह पूर्व हुए टेंडर के बाद भी कार्य शुरू न होने पर मंत्री ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि टेंडर होने के बाद भी काम शुरू नहीं करने वाले एजेंसियों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करें ,मंत्री ने कहा कि नगर निगम के कई वार्ड क्षेत्र विकास योजनाओं से उपेक्षित हैं ,इन क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां सभी योजनाओं को जल्द पूरा करें।

मंत्री चंपई सोरेन ने आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से कार्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की, बैठक के दौरान मंत्री ने विगत दिनों हुए निगम क्षेत्र अंतर्गत विकास योजना के समीक्षा बैठक के बाद योजनाओं के कार्य प्रगति को भी जाना, मंत्री ने सख़्त निर्देश देते हुए कहा कि एल वन हो चुके एजेंसी के बदले एल 2 हुए एजेंसियों को कार्य आवंटन किया जाए, इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बस्तियों में पाइपलाइन जलापूर्ति सुनिश्चित करने का भी निर्देश मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को दिया.

प्रधानमंत्री आवास के लाभुक चयन में विसंगतियों को करें दूर
बैठक के दौरान मंत्री चम्पई सोरेन ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभुको में विसंगति को दूर करने का भी निर्देश नगर निगम को दिया, इन्होंने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्राप्त हुए पीएम आवास आवेदनों को भी निगम द्वारा सार्वजनिक किया जाए ,बैठक में आदित्यपुर अपर नगर आयुक्त आलोक कुमार, सरायकेला एसडीओ पारुल सिंह, बबलू सोरेन, निजी सहायक चंचल गोस्वामी, विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य समेत नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

About Author