Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चाईबासा : डीएवी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संपन्न

21 जून 2024, चाईबासा:-स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा पांचवी से 12वीं तक के बच्चों ने योग किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार के साथ हुई। प्राचार्या रेखा कुमारी ने कहा कि योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। योग हमारे जीवन का समग्र विकास करता है। शिक्षक अमित चौबे ने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के विकास के लिए योग अत्यावश्यक है।

शिक्षक जयप्रकाश के मार्गदर्शन में बच्चों व शिक्षकों को वृक्षासन, ताड़ासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन ,वज्रासन उष्ट्रासन ,भुजंगासन तथा श्वासन इत्यादि आसन करवाए गए एवं इन आसनों से होने वाले शारीरिक लाभ के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया। संगीत शिक्षक के मार्गदर्शन में योग गीत प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन छात्रा आलोलिका द्विवेदी ने किया।

About Author