Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चाण्डिल : चाउलीबासा पंचायत भवन में लगी शिबिर, जानकारी न होने की कारण अधिकतर ग्रामीण नहीं ले सके मिला शिविर का लाभ…

Exif_JPEG_420

SERAIKELLA : जिला सरायकेला-खरसवाँ के चाण्डिल प्रखण्ड क्षेत्र के पन्द्रह पंचायत में गत 12 अप्रैल से मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत पंचायतवार निःशुल्क अबुआ स्वास्थ्य कार्ड के लिए शिबिर का आयोजन किया जा रहा है।

इस संवंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चाण्डिल के कार्यालय से गत दिनांक 11/4/2025 को तालिका सह आदेश पत्र निर्गत हुआ। तालिकानुसार 14 अप्रैल को चाउलीबासा पंचायत भवन में शिबिर का आयोजन हुआ।

जहाँ निर्देशित सभी स्वास्थ्य कर्मी ससमय उपस्थित हुए लेकिन यह शिबिर के लिए ग्रामीणों को पूर्व में किसी भी सूचना नहीं मिलने के कारण अधिकतर ग्रामीण शिबिर में नहीं पहुँच सके जिससे उन्हें शिबिर का लाभ नहीं मिला। वहीं तत्काल यह आयोजित शिबिर की सूचना मिलते ही आवश्यक दस्तावेज के साथ कई ग्रामीण पहुँचे।

लेकिन अधिकतर लोगों की राशनकार्ड की केवाईसी असंपूर्ण तथा आधारकार्ड के साथ नाम मिलान न होने की कारण लोग इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

इधर शिबिर में उपस्थित एमपीडब्ल्यू सह आयुष्मान मित्र श्रीकांत प्रसाद ने बताया कि दस्तावेज में जो भी त्रुटि है उसे नजदीकी किसी प्रज्ञा केंद्र में जाकर सुधार लें तथा अपना मोबाईल से भी https://bis.jharkhand.gov.in/ लिंक के माध्यम से आधार पंजीकृत मोबाईल नं0 में आयी ओटीपी समर्पित कर अबुआ स्वास्थ्य कार्ड डाउनलोड कर सकतें हैं।

About Author