Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

CHANDIL : नगर निगम से तमोलिया पंचायत को जोड़ने को विभाग भूल भी न करें, वरना विरोध में होगी जोरदार आंदोलन : अनूप महतो

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

SERAIKELLA : चाण्डिल थाना क्षेत्र की तमोलिया पंचायत को नगर निगम के अधीन शामिल करने की सुचना मिलते ही इसकी विरोध में ग्रामीण एकजुट हुए। वहीं इस विषय को लेकर रविवार को संयुक्त ग्राम सभा मंच का डोबो स्कूल परिसर में पारंपरिक ग्राम प्रधान शंकर सिंह के अध्यक्षता में डोबो, रूगड़ी एवं पुड़िसिली गाँव का संयुक्त बैठक आयोजित किया।

बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर निगम का विरोध अगले 6 जून को सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर किया जाएगा एवं  ज्ञापन सौंपा जाएगा।  डोबो गाँव के पारंपरिक ग्राम प्रधान शंकर सिंह ने कहा कि डोबो गांव नगर निगम का विरोध करता है एवं पड़ोसी गांव के साथ कंधे से कंधे मिलाकर संयुक्त रूप से संयुक्त ग्राम सभा मंच के द्वारा आंदोलन किया जाएगा। 

डोबो ग्राम सभा के निगरानी समिति अध्यक्ष सह पूर्व एमएलए प्रत्याशी ईचागढ़ विधानसभा के अनूप महतो ने कहा कि दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला की तमोलिया पंचायत अंतर्गत आने वाले राजस्व ग्राम डोबो, रूगड़ी, पुड़िसिली,तमोलिया को नगर निगम के अंतर्गत लाने का योजना है जो कि यह सरासर गलत है ।

उन्होंने यह भी बताया कि पांचवा अनुसूचित क्षेत्र को नगर निगम के अधीन किया जाना अवैध माना जाता है। उक्त पंचायत को जबरन नगर निगम के अधीन करने की उद्देश्य ही है ग्राम सभा की अधिकार को समाप्त कर देना । जो कि यह राज्य के आदिवासी मूलवासीयों को स्वतंत्र जीने की अधिकार को खत्म कर उनके ऊपर प्रहार किया जा रहा है।

इस संवंध में अनूप महतो ने कहा कि पांचवा अनुसूचित क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम को 244 (1) (2) के तहत भारत के अनुसूचित राज्यों में विद्यमान विधि के समान प्रभावी को अध्यादेश, आदेश, उपविधि, नियम, अधिनियम, अधिसूचना, रूढ़ी या प्रथा विधि का बल प्राप्त है जिसे पूंजीपति, बिल्डर, टाटा स्टील कंपनी जैसे कई कॉर्पोरेट घराना के इशारा से नगर निगम के माध्यम से ग्राम सभा को प्राप्त संवैधानिक बल को समाप्त करने का साजिश रची गई है।

वहीं बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि राज्य सरकार एवं विभागीय पदाधिकारी इस विषय पर संज्ञान लें और तमोलिया पंचायत को नगर निगम के अधीन होने से रोका जाए अन्यथा इस साजिश के खिलाफ जोरदार आंदोलन होगा जिसका जिम्मेदार सरकार एवं विभाग होंगे । मौके पर बैठक में डोबो, रूगड़ी पुड़िसिली आदि गाँव के काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

About Author