Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

CHOWKA : पहलगाम की बर्बरतापूर्ण निर्दोष सैलानियों के हत्या की विरोध में शनिवार की शाम चौका मोड़ में निकाली जाएगी कैंडिल मार्च, आयोजित होगी श्रद्धांजलि सभा….

SERAIKELLA : चाण्डिल अनुमण्डल क्षेत्र की चौका मोड़ ओवरब्रिज के नीचे वृहस्पतिवार शाम को बाजार समिति चौका की ओर से एक बैठक आयोजित किया गया।

जहाँ उपस्थित स्थानीयों के अलावा सभी व्यवसायी एवं दुकानदार की उपस्थिति में समिति ने निर्णय लिया कि आगामी शनिवार की शाम 6 बजे जम्मू कश्मीर की पहलगाम में हुई निर्दोष पर्यटकों पर हमला तथा बर्बरतापूर्ण हत्या के विरोध कैंडिल मार्च निकाला जाएगा तथा मृत आत्माओं की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया जाएगा।

जिसमें स्थानीयों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए समिति ने आह्वान किया। इस अवसर पर समाजसेवी हिकीम चंद्र महतो, मिंटू साहू, जयदेव साहू, बसंत प्रामाणिक, अशोक प्रामाणिक, शत्रुघ्न महतो, अरुण महतो, सीमंत साहू, दिलीप राणा, रामजी साहू समेत समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

About Author