Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

हाता टाटा मुख्य मार्ग पर तेंतला टर्निंग के पास बस और कार के बीच टक्कर, महिला की मौत, दो घायल

टाटा हाता मुख्य मार्ग पर पोटका थाना अंतर्गत तेंतला टर्निंग के सामने आज दोपहर 2:00 बजे हाता की ओर से जा रही सुपरफास्ट बस के साथ टाटा की ओर से आ रही स्विफ्ट कार के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए , वहीं यात्री बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। इस घटना में कार सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति घायल हो गए।

घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा , जहां से दोनों को एमजीएम रेफर कर दिया गया। घायलों में खास महल चारखंभा निवासी चंदन महापात्र और उसका साला उड़ीसा के क्योंझर निवासी असीम दास है। जबकि चंदन के पत्नी की मौत हो गई है बताया जा रहा है कि कार पर जीजा , साला और बहन सवार थे। सभी कार से उड़ीसा के क्योंझर की ओर जा रहे थे इधर सुपरफास्ट यात्री बस चाईबासा से हाता होते हुए बोकारो जा रही थी।

About Author