Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

दिलेरी : पति और बेटे पर गोली चलाने वाले आरोपी को पत्नी ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के शांतिनगर में बीते माह 14 जून को जमीन कारोबारी रॉकी कालिंदी और उसके तीन वर्षीय पुत्र पर जानलेवा हमला (Deadly Attack) करने के मामले के फरार आरोपित रवि मंडल को रॉकी की पत्नी ने ही दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना (Adityapur Police Station) क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के शांतिनगर में बीते माह 14 जून को जमीन कारोबारी रॉकी कालिंदी और उसके तीन वर्षीय पुत्र पर जानलेवा हमला (Deadly Attack) करने के मामले के फरार आरोपित रवि मंडल को रॉकी की पत्नी ने ही दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।इस कांड के फरार चल रहे आरोपित रवि मंडल को शनिवार की सुबह रॉकी की पत्नी ने कांड्रा रेलवे स्टेशन के समीप धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद कांड्रा पुलिस को सौंप दिया।रवि को अपने कब्जे में लेकर कांड्रा थाना की पुलिस ने आदित्यपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया गया है कि रॉकी कालिंदी शनिवार को अपनी पत्नी दशमति कालिंदी और बेटे समर कालिंदी के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर हजारीबाग से वापस लौट रहे थे।इसी दौरान कांड्रा रेलवे स्टेशन पर उतरकर ऑटो लेने जा रहे थे। उसी समय रॉकी की पत्नी दशमति कालिंदी की नजर रवि मंडल पर पड़ गई। उसके बाद दशमति ने रवि मंडल को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

About Author