Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता, मतदान को लेकर दी जानकारी,शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 5 बजे तक 64.30 % मतदान

जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 09-जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन हेतु जिले के 1887 मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ । अपराह्न 5 बजे तक 64.30 फीसदी मतदान हुआ है… उक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने समाहरणालय सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही । साथ ही कहा कि कई बूथों पर अभी भी मतदाताओं की लंबी कतारे हैं, 5 बजे तक जो भी मतदाता बूथों तक पहुंच चुके थे उन सभी को मतदान कराया जा रहा । मौके पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव मौजूद रहे ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बढ़ चढ़कर मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए मतदाताओं का आभार जताया। साथ ही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सभी स्टेकहोल्डर की सराहना किया । चुनाव कार्य हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मी,मतदानकर्मी, सुरक्षाकर्मी तथा प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी लोगों को सफलतापूर्वक मतदान कार्य का प्रबंधन एवं संपादन को लेकर बधाई दी ।

About Author