Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

तुलसी फाइटर को हराकर डोमिसाइल एफसी की टीम बनी चैंपियन|

चाईबासा – झींकपानी प्रखंड के यूनाइटेड क्लब नवागांव की ओर से मकर परब के अवसर पर आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल सह समापन सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री दीपक बिरुवा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में साईं स्पंज प्लांट के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज चंदवार, मुखिया अंजना तामसोय मौजूद रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच तुलसी फाइटर बनाम डोमिसाइल एफसी के बीच खेला गया.

इसमें तुलसी फाइटर को हराकर डोमिसाइल एफसी की टीम चैंपियन बनी. वहीं तीसरे स्थान पर कॉकटेल स्टार, चौथे स्थान पर हाकुइयम बाबा एफसी, पांचवे स्थान पर यूनाइटेड एक्सप्रेस और छठे स्थान पर स्मार्ट एफसी की टीम रही। इसके पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद गेंद को किक मार कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। अंत में विजेता व उपविजेता टीमों को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। मौके पर विधायक दीपक बिरूवा ने विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल को एक लक्ष्य बनाकर खेलें सफलता आपकी कदम चूमेगी। चूंकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है. खेल को हमेशा खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। इस तरह के आयोजनों के माध्यम से ही हमारे गांव के प्रतिभा को निखारा जा सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय, मुख्य सलाहकार विनोद गोप, अध्यक्ष चुन्नीलाल गोप, उपाध्यक्ष राजू गोप, सचिन तामसोय, चंदन तामसोय, हरीश मुंडा, रंगो सुंडी, बृजमोहन तामसोय, पूर्ण चंद्र गोप, माझी हेंब्रम, गुरुचरण हेंब्रम, आशीष गोप, भगवान गोप, कैलाश तामसोय, प्रमोद तामसोय, साधु चरण तामसोय, सिद्धेश्वर तामसोय समेत अन्य सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

About Author