Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

एकता कपूर की फिल्म ‘Love, Sex Aur Dhokha-2’ अब इस दिन होगी रिलीज

एकता कपूर (Ekta Kapoor) के बालाजी मोशन पिक्चर्स की अपकमिंग फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा- 2’ अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में रही है।एकता कपूर (Ekta Kapoor) के बालाजी मोशन पिक्चर्स की अपकमिंग फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा- 2’ अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में रही है।

दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों के उत्साह के बीच अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित है।यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी। इसी के साथ उन्होंने एक बेहद दिलचस्प मोशन पोस्टर भी जारी किया है।मेकर्स ने फिल्म के नए मोशन पोस्टर में फिल्म की अनोखी झलक दी है। बोल्ड, रोमांचकारी और आकर्षक मोशन पोस्टर में धड़कते हुआ एक दिल दिखाया गया है।मेकर्स ने इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया और लिखा, “ये वैलेंटाइन डे आसान नहीं, बस इतना समझ लीजिये, लव सेक्स और धोखे का दरिया है और डूब के जाना है। फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा-2’ 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में।”फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा- 2’ रिश्तों की जटिलताओं को दिखाती है और इंटरनेट के युग में मॉडर्न लव के छिपे पहलुओं को उजागर करती है।

एक दिलचस्प प्लॉट और आकर्षक प्रदर्शन के माध्यम से, फिल्म प्यार, धोखा और Technology से चलने वाली इस दुनिया के परिणामों के विषयों में गहराई से उतरने का वादा करती है।फिल्म फिल्म ‘Love, Sex and Dhokha- 2’ बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और कल्ट मूवीज की पेशकश है। फिल्म को एकता आर कपूर और शोभा कपूर की निर्मित है और Diwakar Banerjee ने निर्देशित किया है।

About Author