Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के अनुपालन को लेकर खाद्य कारोबारियों को चेतावनी, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

सरायकेला-खरसावां, 09 अक्टूबर 2026
शुक्रवार (भाग्य सागर)

आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कपाली नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट, ढाबों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, रितेश कुमार एवं विशाल कुमार सिंह द्वारा किए गए निरीक्षण के
दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, संभावित मिलावट, साफ-सफाई, स्वच्छता तथा खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण की जांच की गई। पनीर, छेना एवं अन्य खाद्य पदार्थों का मौके पर परीक्षण किया गया। साथ ही मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों में औद्योगिक अथवा अमान्य रंगों के उपयोग की भी जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में पाए गए समाप्ति तिथि पार कर चुके खाद्य उत्पादों को बिक्री से हटवाकर नियमानुसार नष्ट कराया गया।

कुछ प्रतिष्ठानों में स्वच्छता एवं सैनिटेशन से संबंधित कमियां पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों को परिसर की साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, उपकरणों एवं कार्यस्थल की स्वच्छता तथा व्यक्तिगत स्वच्छता में आवश्यक सुधार करने की चेतावनी दी गई। भोजन तैयार करने एवं परोसने वाले कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा आवश्यक मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र उपलब्ध रखने की सलाह दी गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों में सुधार नहीं करने अथवा खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About Author

Leave a Reply