Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में बसंत पंचमी के मौके पर विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।

Goddess Saraswati, the goddess of learning, was worshiped on the occasion of Basant Panchami at Sona Devi University, Ghatshila.

सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में बसंत पंचमी के मौके पर विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर विश्वविद्यालय परिसर में माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पंडित प्रशांत पांडे के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हंसावाहिनी की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह , कुलसचिव डॉक्टर गुलाब सिंह आजाद के साथ-साथ विश्वविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अलावा काफी संख्या में विद्यार्थियों ने विद्या की आराध्य देवी की पूजा अर्चना की और महा आरती में भाग लिया। इस मौके पर हवन भी आयोजित किया गया। सरस्वती पूजा को देखते हुए विश्वविद्यालय को प्राकृतिक तरीके से अत्यंत आकर्षक रूप से सजाया गया था। प्रतिमा के आसपास फूलों और पत्तों के सामंजस्य के साथ सजावट की गई थी। आरती के बाद हवन और इसके बाद महाप्रसाद भी वितरित किया गया जिसे सभी ने सामूहिक रूप से ग्रहण किया।

About Author