Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

बालक मध्य विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित,150 से अधिक बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

सरायकेला-खरसावां, 21 अगस्त 2026, शुक्रवार (भाग्य सागर)

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत शुक्रवार को बालक मध्य विद्यालय, सरायकेला में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, प्रभारी प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी सिन्हा की अध्यक्षता मे किया गया।
सदर अस्पताल सरायकेला की आरबीएसके टीम के डॉ. विशाल कुमार के नेतृत्व में स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया गया, टीम में फार्मासिस्ट, एएनएम और लैब टेक्नीशियन भी शामिल थे।

शिविर में बच्चों की उम्र अनुसार लंबाई-वजन, हीमोग्लोबिन, दृष्टि, दांत, त्वचा रोग, कान-नाक-गला, कुपोषण और एनीमिया की जांच की गई।आरबीएसके के 4 डी फॉर्मूले – जन्मजात दोष, बीमारियां, विकास में कमी और विकलांगता के आधार पर सभी बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।
कुछ बच्चों में मौसमी सर्दी-खांसी, दांतों में कीड़ा एवं त्वचा रोग के लक्षण पाए गए, जिन्हें मौके पर दवा दी गई, दृष्टि दोष सम्बन्धी एक बच्चे एवं दांत में कीड़ा लगे दो बच्चों को जांच हेतु सदर अस्पताल सरायकेला भेजा गया।

डॉ. विशाल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले के सभी सरकारी स्कूलों में जांच शिविर लगाया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों में होने वाली बीमारियों की समय पर पहचान कर उनका मुफ्त इलाज सुनिश्चित करना है. गंभीर बीमारी पाए जाने पर बच्चों का इलाज रिम्स रांची तक मुफ्त किया जाता है। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता एवं संतुलित भोजन के प्रति भी जागरूक किया।

शिविर में आरबीएसके टीम की डॉ भारती कुमारी, डॉ कुमारी माधुरी, फार्मासिस्ट प्रवीण कुमार एवं मंजीत महतो सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply