Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

भारी बारिश के बीच धूमधाम से निकली घुरा रथयात्रा, भक्तों ने खींचे भगवान जगन्नाथ के रथ

सरायकेला : सात दिनों तक मौसी बाड़ी में विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ महाप्रभु अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ घुरा रथयात्रा के माध्यम से अपने धाम लौटे। भारी बारिश के बावजूद जिलेभर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को अलग-अलग रथों पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से रथ खींचकर पुण्य अर्जित किया और पूरे मार्ग में भक्ति गीतों व जयकारों की गूंज रही।

चांडिल में विशेष आकर्षण

चांडिल रेलवे स्टेशन से शुरू हुई घुरा रथयात्रा चांडिल बांध मठिया पहुंची। इस अवसर पर इंद्रानंद सरस्वती जी एवं जूना अखाड़ा के महंत विद्यानंद सरस्वती जी की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक रथ खींचकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती, खगेन महतो, वशिष्ठ नारायण, राजू सिंह, फुलचंद महतो, बुद्धेश्वर महतो, हिकिम महतो, स्वप्न साहू, राहुल वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बारिश के बीच भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घुरा रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुई, जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

About Author

Leave a Reply