Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में होली मिलन समारोह संपन्न

जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में बड़े ही धूमधाम से होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ । माननीय कुलपति महोदया प्रो० डॉ o अंजिला गुप्ता ने रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमें उल्लासित करने वाला पर्व है । यह पर्व आपसी प्रेम को संचारित करने का पर्व है जिससे हम एकता के सूत्र में बंधे रहे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रांगण में कई प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजनीतिक शास्त्र की छात्रा अंजलि सोरेन की बनाई गई पेंटिंग (जिसमें महाराष्ट्र की जीवन शैली को चित्रित है) देकर माननीय कुलपति का स्वागत किया गया। डॉ सनातन दीप के नेतृत्व में एवं संगीत विभाग की छात्राओ द्वारा सूफियाना गीत एवं सिया निकले अवधवा की ओर होलिया खेले रामलला एवं अन्य कर गीतों की सुन्दर प्रस्तुति की गई। श्रीमती सुधा दीप के निर्देशन में स्नातक की छात्राओं द्वारा सामूहिक राजस्थानी नृत्य की बेहतरीन प्रस्तृति हुई। श्रीमती शालिनी प्रसाद के निर्देशन में मास कॉम की छात्राओं ने पारम्परिक एवं वेर्स्टन नृत्य के द्वार मथुरा की खुशबू को दर्शाते हुए शानदार नृत्य का प्रदर्शन किया ।

बायोटेक विभाग की छात्राओं ने भी जोगीला सा रा रा जैसे गीत पर नृत्य से मन मोह लिया। एम बी ए विभाग के द्वारा भी सुन्दर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया । एन एस एस की छात्राओं रंग लेके गुलाल लेके गीत पर अत्यन्त मनमोहक प्रस्तुति दी । कुलसचिव श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल धन्यवाद ज्ञापन दिया गया । कार्यक्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ० किश्वर आरा, वित्त पदाधिकारी डॉ० जावेद अहमद, परीक्षा नियंत्रक डॉ रमा सुब्रह्मण्यन, विकास पदाधिकारी डॉ० सलोमी कुजूर , डॉ०सबीहा युनूस, सीवी सी डॉ० अन्नपूर्णा झा, डॉ o रिजवाना परवीन, अन्य सभी पदाधिकारी, सभी संकायाध्यक्ष, स्नातकोत्तर विभाग के अध्यक्ष गण , समस्त शिक्षक गण , शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएँ उपस्थित थे।

About Author