Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ईचागढ़ : एनडीए प्रत्याशी हरेलाल महतो पर एक वोट की कीमत एक प्लेट खस्सी भात से लगाने की आरोप….

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa)

Chandil :  राज्य में विधानसभा चुनाव की उद्घोषणा होते ही इधर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन कुछ न कुछ एक नया किस्सा सुनने को मिल रहा है। कहीं पार्टी से बागी होकर अन्य पार्टियों में शामिल होना या निर्दलीय चुनाव लड़ना तो कहीं पार्टी के द्वारा प्रत्याशी घोषित करते ही जिसे नापसंद के कारण पुराना कार्यकर्ताओं का पार्टी से ही इस्तीफा दिया जाना।

ऐसे कई मामला क्षेत्र के लोगों को प्रतिदिन देखने और सुनने को मिल रहा है लेकिन जैसे जैसे चुनाव करीब आने लगा वैसे ही प्रत्याशी अपना योजनावद्ध काम करने लगा जिससे कोई कोई दबाव महसूस कर शांत बैठ गया। ऐसे ही ईचागढ़ विधानसभा से एनडीए समर्थित आजसू प्रत्याशी हरेलाल महतो की एक मामला सामने आया।

गत 10 नवम्बर को प्रत्याशी हरेलाल महतो द्वारा चाण्डिल में स्थित सुमन लॉज में आजसू की चुनावी कार्यालय में चुनावी भोज का आयोजन किया गया था। जिसका जिक्र क्षेत्रीय पत्रकार संजय शर्मा उर्फ गोगा शर्मा ने वीडियो जारी कर तथा एक पोर्टल समाचार के माध्यम से किया।

उसमें जिक्र किया कि इसी चुनावी भोज के दौरान उक्त प्रत्याशी ने खस्सी भात का आयोजन किया था जिसमे आमंत्रित काफी लोगो को एक प्लेट खस्सी भात खिलाया एवं इस दौरान किसी बात पर उक्त पत्रकार और उनका पुत्र पर प्रत्याशी के समर्थकों ने हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जबकि वेलोग भी वहाँ आमंत्रित था।

इस घटना को उक्त पत्रकार ने प्रत्याशी द्वारा किया गया एक साजिश बताया और उसने स्पष्ट किया कि उक्त प्रत्याशी ने एक प्लेट खस्सी भात में एक वोट का कीमत लगाया जो कि यह सरासर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया।

इस घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक सबिता महतो ने घटना की निंदा की तथा शांति पूर्ण स्वेच्छा से मतदान करने की अपील की वहीं झामुमो नेता दिलीप महतो ने भी वीडियो जारी कर घटना की विरोध जताया।  

About Author