Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ICHAGARH : काठघोरा गाँव मे बंधक बनाए विक्षिप्त को मुक्त कराकर पीएलवी कार्तिक गोप ने दी न्याय दिलाने की भरोसा…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

SERAIKELLA : सरायकेला-खरसवाँ जिले की ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम काटघोड़ा गांव में एक विक्षिप्त विनोद मांझी पिता रेपो मांझी को समाज के लोग एवं ग्रामीण द्वारा लोहे का सिकल बना कर हाथ और पैर में लोहे का सिकल बांध कर छोड़ दिया था। इसकी सुचना पाकर पीएलवी कार्तिक गोप ने इस मामले की हस्तक्षेप किया और विक्षिप्त को मुक्त कराने में मदद की।

पीएलवी की भूमिका:

  • पीएलवी कार्तिक गोप को पातकुम गांव के ग्रामीणों द्वारा बुलाया गया था।
  • उन्होंने मुखिया राखहरी सिंह मुण्ड़ा और ईचागढ़ थाना प्रभारी के साथ मिलकर विक्षिप्त को जिम्मा लगाया।
  • पीएलवी कार्तिक गोप ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वह विक्षिप्त के इलाज के लिए सिविल कोर्ट सरायकेला के सचिव से यथा शीघ्र बात करेंगे।

विक्षिप्त के इलाज की योजना:

  • पीएलवी ने ग्रामीणों से कहा कि वह विक्षिप्त को इलाज हेतु रांची ले जाने के लिए तैयार हैं।
  • इसके लिए ग्रामीणों को एक आदमी साथ देने की आवश्यकता है, ताकि विक्षिप्त का इलाज कराया जा सके।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया:

  • ग्रामीणों ने पीएलवी की बात मान ली और विक्षिप्त को इलाज के लिए भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
  • ग्रामीणों ने पीएलवी के प्रति आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने विक्षिप्त की मदद के लिए आगे आए।

आगे की कार्रवाई:

विक्षिप्त को जल्द ही रांची ले जाकर इलाज कराया जाएगा।

वहीं पीएलवी कार्तिक गोप ने बताया कि सिविल कोर्ट सरायकेला के सचिव से इस मामले पर बात करेंगे और विक्षिप्त के इलाज के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About Author