Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदित्यपुर में युवा राजद जिला अध्यक्ष के भाई और उसके दोस्त पर ताबड़तोड़ फायरिंग…, क्षेत्र में सनसनी

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिला आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. दो दिन पूर्व जमीन कारोबारी और उनके बेटे को अपराधियों ने गोलियों का निशाना बनाया था. इधर, सोमवार को मांझीटोला संजय नगर के पास देर रात अपराधियों ने विवाद के बाद दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी, जिसमें सरायकेला-खरसावां युवा राजद ज़िला अध्यक्ष उदित यादव के भाई समेत उसके एक अन्य दोस्त को गोली लगी है, जिनका इलाज टीएमएच अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक आदित्यपुर दिन्दली बस्ती निवासी युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव के भाई विवेक यादव अपने दोस्त जशनप्रीत उर्फ भुट्टर के साथ ट्रांसपोर्ट में चलने वाले अपने ट्रकों का काम पूरा कर देर रात घर लौटे थे. इस बीच एस टाइप मोड़ बीडीएस मॉल के समीप एक चाय दुकान में कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ हो गया।कई राउंड फायरिंग….बाद में विवेक यादव व जश्नप्रीत अपनी हुंडई वरना कर में सवार होकर वहां से निकल पड़े. जशनप्रीत को नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स मोड़ के पास घर छोड़ने के दौरान अचानक काले रंग की वेन्यू कार में पहुंचे 4 से 5 की संख्या में युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे जसप्रीत उर्फ भुट्टर के पेट में गोली लगी, जबकि मौके पर मौजूद विवेक यादव के गले के पास से गोली छूकर निकल गई।घटना के बाद देर रात दोनों घायल युवकों को टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां गोली लगने से घायल हुए जश्नप्रीत का ऑपरेशन किया जा रहा है, जबकि विवेक यादव ऑब्जर्वेशन में है .इधर घटना के बाद आदित्यपुर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

आदित्यपुर एस टाइप चौक के पास बीडीएस मॉल के बगल में एक चाय दुकान जो देर रात तक खुलती है. वहां अक्सर विवाद होता आया है. इससे पूर्व भी वहां कई बार मारपीट की घटनाएं घटी हैं. देर रात चाय दुकान खुले रहने के चलते सामाजिक तत्व का जमावड़ा भी लगा रहता है।आदित्यपुर एस टाइप चौक के पास बीडीएस मॉल के बगल में एक चाय दुकान जो देर रात तक खुलती है. वहां अक्सर विवाद होता आया है. इससे पूर्व भी वहां कई बार मारपीट की घटनाएं घटी हैं. देर रात चाय दुकान खुले रहने के चलते सामाजिक तत्व का जमावड़ा भी लगा रहता है।

About Author