Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जगन्नाथपुर :- झारखंड सरकार के नशा मुक्त अभियान के तहत जगन्नाथपुर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

जिला जनसंपर्क कार्यालय चाईबासा की ओर से झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं पूरे राज्य में नशा मुक्त अभियान के तहत कई तरह के जागरूकता अभियान व नुक्कड़ नाटक अयोजित किया जा रहे है।इसी कड़ी में जगन्नाथपुर मुख्यालय के मुख्य बस स्टेट व सब्जी मार्केट बाजार में चाईबासा से कलाकृति मंच के द्बारा कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।जिसमें लोगों को नशे के नुकसान से अवगत कराने के लिए अयोजित इस नुक्कड़ नाटक का नाम रहा ‘नशा नाश की जड़ है’।

नाटक के माध्यम से कलाकारों ने ये मैसेज दिया कि नशा एक जहर है। जो की धीमे-धीमे न सिर्फ उसे करने वाले व्यक्ति, बल्कि उसके परिवार को भी नुकसान पहुंचाता है। कलाकृति मंच से ललित कुमार साव कू द्वारा निर्देशित नुक्कड़ नाटक “नशा नाश की जड़ है” में एक परिवार का दृश्य दिखाया गया। जहां परिवार का मुखिया शराब पीकर घर आता है, अपने परिवार के सदस्यों से झगड़ा करता है। वो उनसे पैसे छीन लेता है और नशे की लत को पूरा करने के लिए चला जाता है। इस दौरान वो सड़क दुर्घटना में मारा जाता है। नशे के राक्षस से दूर रहने की अपील की ,वो खुद तो मर जाता है पर अपने पीछे रोता बिलखता परिवार छोड़ जाता है। इसमें दिखाया गया कि कैसे परिवार के मुखिया के मरने के बाद पूरा परिवार दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गया। नाटक में वरिष्ठ कलाकार ललित कुमार साव,विकास कर्माकार,सुषमा प्रमाणित,अमित कुमार, अनु कुमारी गुप्ता, नताशा पोद्दार व अशुतोष कुमार सिंह ने शानदार एक्टिंग की। साथ ही वहां मौजूद लोगों से नशे के राक्षस से दूर रहने की अपील की।

चौक पर नुक्कड़ नाटक देख रहे हैं सभी कलाकारों के अभिनय की तारीफ करी। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक में उपास्थित आंदोलनकारी नवाज हुस्सेन ने कहा कि– “नुक्कड़ नाटक सामाजिक संदेश साझा करने और जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम है। आज हमें खुशी है कि ये नाटक हमारे समुदाय के बीच एक ऐसा महत्वपूर्ण संदेश पहुंचा रहा है। नशे का असर न सिर्फ व्यक्ति के शरीर पर पड़ रहा है। बल्कि उसके निजी और सामाजिक जीवन में भी तनाव पैदा कर रिश्तों की कड़ी को तोड़ रहा है। हमें उम्मीद है कि ये नाटक नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने में कारगर साबित होगा ।

About Author