Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने शहर के विभिन्न खेल संघ के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय के अध्यक्षता में शहर के विभिन्न खेल संघ के प्रतिनिधि के साथ आज एक बैठक विधायक कार्यालय, बारीडीह में किया गया। बैठक में श्री सरयू राय ने बताया कि जमशेदपुर के बच्चे, राज्य और राष्ट्र स्तर पर खेल में नाम रौशन कर सके इसके लिए व्यापक सुविधा मुहैया कराया जायेगा।

बैठक में श्री राय ने कहा कि जमशेदपुर के सिदगोडा स्थित चिल्ड्रेन पार्क एवं टाउन हाॅल के आसपास के क्षेत्र को बाल क्रीड़ा उद्यान के रूप में विकसित किया जायेगा। उक्त स्थान पर आउटडोर एवं इनडोर दोनों प्रकार का खेल परिसर विकसित किया जा रहा है। श्री राय ने बताया कि शहर के बच्चे कम से कम खर्च पर खेल में अपनी रूचि के अनुसार अभ्यास कर सकते हैं।, इसके लिए बच्चों को उस खेल की सदस्यता लेकर अपना अभ्यास करेंगे।

बैठक में उपस्थित खेल के विशेषज्ञों ने बताया कि खेलकूद एवं बाल क्रीड़ा उद्यान का संचालन के लिए कमिटी का गठन किया जायेगा। खेल के विशेषज्ञों ने श्री सरयू राय को प्रस्ताव दिया कि शहर में गैर कंपनी स्टेडियम का अभाव है इसके लिए उचित जगह पर जैसे केबुल टाउन एरिया अथवा बागुनहातु एरिया में खेल स्टेडियम का निर्माण कराया जाय। इस बैठक में श्याम कुमार शर्मा, शंभु मुखी (फुटबाॅल), अवतार सिंह (ग्राउंड फिटनिंग साईकिलिंग), गोपाल कुमार (ताइक्वांडो), चन्द्रशेखर (कबड्डी), राजकुमार सिंह, प्रणाव नाहा (योगासन), दीपक कुमार श्रीवास्तव (लुडो), सुखदेव सिंह (कबड्डी), सुशांतो पात्रो (आर्चरी), दोबो चाकिया (खो-खो), मदन बास्के (नेटबाॅल), डब्लू रहमान (फिजिकल टिचर), नरेश कुमार (खो-खो एवं नेटबाॅल), सोमनाथ बनर्जी (एडवेंचर रेसलिंग), सुबल चटर्जी (योग) एवं ए वी नारायण उपस्थित थे।

About Author