Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर : युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में दो गिरफ्तार

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास 19 अप्रैल की दोपहर दो बदमाशों ने करण भुइयां पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था. इस घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुरू की ओर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में भुइयांडीह बर्निंग घाट के पास रहने वाला साहिल भुइयां उर्फ संदीप भुइयां और सुखराम मुंडा उर्फ छोटा मुंडा शामिल है. दोनो का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. बता दे कि करण अपने घर से निकला था. इतने में बस स्टैंड के पास दोनो आरोपी पहुंचे और करण से रुपयों की मांग करने लगा. विरोध करने पर संदीप ने चाकू निकाला और करण के शरीर पर कई वार कर दिया. घटना के बाद करण घायल अवस्था में अपने घर पहुंचा जहां से परिजनों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया था.

About Author