Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की एंटी ड्रग्स स्क्वाड के द्वारा नशा उन्मूलन सप्ताह के सातवें दिन एक्सटेंपो प्रतियोगिता का आयोजन

इस प्रतियोगिता में नशा उन्मूलन के विभिन्न पहलुओं पर प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान और अनुभव के आधार पर विचार व्यक्त किए l छात्राओं ने नशे के विभिन्न प्रकारों ,उससे होने वाली बीमारियों, सामाजिक समस्याओं, नशा से जुड़े अपराधों एवं एक जिम्मेदार नागरिक होने के कर्तव्यों के विषय में प्रकाश डाला l

प्रतियोगिता में किशोरावस्था में बच्चों में बढ़ते हुए नशे की लत के विभिन्न कारणों एवं समाधान हेतु विस्तृत चर्चा की गई lइस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में एनएसएस, बी एड एवं एम एड की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पूर्ति, डॉ डी पुष्पलता ,डॉ सुनीता, डॉ अपर्णाकार ,डॉ अनुराधा झा ,डॉकविता एवं डॉ० वी श्यामला का महत्वपूर्ण योगदान रहा l

About Author