Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

झारखंड सहायक शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर खरसावां विधायक को सौंपा ज्ञापन

खरसावां विधायक दशरथ गागराई को उनके आवास पर झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। पारा शिक्षकों द्वारा सौपे दिए ज्ञापन में वर्तमान एवं राज्य कर्मी का दर्जा देने कर्मचारी भविष्य निधि से आचछादित करने, आकलन परीक्षा की त्रुटियों को ठीक करने, आंदोलन में हुए केस को वापस लेने आदि मांग शामिल है। ज्ञापन लेने के बाद खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि उनकी मांगों को सक्षम प्राधिकार तक पहुंचाया जाएगा इस दौरान मुख्य रूप से कार्तिक महतो वीरेंद्र सीय, प्रकाश महतो विजय लेका आदि उपस्थित थे।

About Author