Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

संस्थापक दिवस समारोह को लेकर 26 फरवरी से 8 मार्च तक वाहनों व पिकनिक के लिए बंद रहेगा जुबली पार्क

जमशेदपुर : टाटा स्टील 3 मार्च को प्रत्येक वर्ष की तरह संस्थापक दिवस मनाएगी। टाटा स्टील के संस्थापक जमशेद जी नसरवान जी की जयंती को संस्थापक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस समारोह को लेकर जुबली पार्क को सजाया जा रहा है। टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों ने बताया कि संस्थापक दिवस को लेकर जुबली पार्क 26 फरवरी से 8 मार्च तक वाहनों व पिकनिक के लिए बंद रहेगा। जुबली पार्क को 3 मार्च को विद्युत साज सज्जा का आनंद लेने के लिए खोला जाएगा। आम लोग 3 मार्च से 5 मार्च तक रोजाना जुबली पार्क में बिजली की साज सज्जा देख सकेंगे।

टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि संस्थापक दिवस को लेकर जुबली पार्क को सजाया जा रहा है। इसकी लाइटिंग की जा रही है। पेड़ों पर भी विद्युत साज सज्जा हो रही है। 3 मार्च को इस विद्युत साज सज्जा का उद्घाटन किया जाएगा। गौरतलब है कि टाटा स्टील हर साल तीन मार्च को संस्थापक दिवस मनाती है। इसके लिए जुबली पार्क को खूब सजाया जाता है। इस बार जुबली पार्क के साथ ही शहर के सभी गोल चक्करों को भी सजाया जा रहा है। इसके अलावा बिष्टुपुर और साकची में पेड़ पौधों पर भी विद्युत साज सज्जा हो रही है।

About Author