Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मैडम ! मेरी नावालिग बेटी की अपहरण हुए छह महीने में भी पुलिस ढूंढने में सहयोग नहीं कर रही है….

Exif_JPEG_420

SERAIKELLA : सरायकेला- खरसवाँ जिला में राज्य स्तर चौका थाना परिसर में बुधबार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ चौका थाना के अलावा ईचागढ़ एवं तिरुलडीह थाना क्षेत्र की जन समस्याओं को प्रशासन की ओर से त्वरित समाधान के लिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वहीं डिप्टी एसपी पूजा कुमारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में क्षेत्र से आए कुल नौ लिखित शिकायत प्राप्त की, पुलिस सभी मामलों पर यथा शीघ्र समाधान हेतु पहल कर रही है।

इस दौरान चौका थाना में दर्ज शिकायत से छह महीने से लंबित नावालिग बेटी रीना महतो की अपहरण का मामला को लेकर अपहृता की माँ भी पहुंची और पुलिस अधिकारियों से विनती करने लगी कि अपहृत उनकी नावालिग बेटी रीना महतो को आखिर क्यों नहीं ढूंढ रही है पुलिस।

जहाँ कार्यक्रम में उपस्थित डिप्टी एसपी पूजा कुमारी ने बताया कि बहुत जल्द अपहृत बेटी को बरामद के लिए पुलिस कार्रवाई करेंगे, जिसके लिए पुलिस को दिशा निर्देश दिया गया। इधर अपहृता की परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी वेलोग सरायकेला में आयोजित गत 22 जनवरी को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में उपस्थित होकर कोल्हान डीआईजी के समक्ष यह शिकायत दर्ज की थी।

जहाँ उसे आश्वस्त किया गया कि सात दिनों के भीतर अपहृता को पुलिस हर हाल में ढूंढकर ले आने की प्रयास करेंगे। लेकिन उस कार्यक्रम से अब तक करीब चार महीने के बाद भी अपहृता की पुलिस कोई आता पाता नहीं लगा सके। इस मामले पर अपहृता की माँ विराज मनी महतो ने बताई की आखिर उसे कब तक पुलिस पर आश लगाए बैठे रहना पड़ेगी जिससे कि उनकी अपहृत नावालिग बेटी को अपनी घर मे आती हुई देख पाएगी। मौके पर चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो, ईचागढ़ तथा तिरुलडीह थाना की पुलिसबल समेत क्षेत्रीय शिकायतकर्ता मौजूद थे।

About Author