Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चाईबासा के झींकपानी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रबंधन समिति की हुई बैठक|

पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत झींकपानी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। प्रबंधन समिति की बैठक से पूर्व विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में सर्वप्रथम उपस्थित प्रबंधन समिति के चेयरमैन-सह-जिला उपायुक्त एवं उपस्थित समिति सदस्यों को पुष्प प्रदान कर अभिनंदन व स्वागत उपरांत उपायुक्त के कर-कमलों द्वारा स्कूली बच्चों संग विद्यालय परिसर में डीएमएफटी फंड से नवनिर्मित तीन अतिरिक्त वर्ग कक्षा सहित पीएम श्री स्कूल के तत्वाधान पर संचालित फूड प्रोडक्शन एवं ऑटोमोबाइल स्किल लैब तथा मैथ्स पार्क का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य अध्यनरत बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय परिसर में सभी उचित व्यवस्थाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि संस्थागत विकास के साथ-साथ विषयगत शिक्षा के अलावे सीखने-सिखाने के सभी आयामों में आप उत्कृष्ट रहें, यही हम सबों का ध्येय है।

नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में सर्वप्रथम विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती जे.के.माला द्वारा विद्यालय संचालन/प्रबंधन व इससे संबंधित प्रमुख बिंदुओं का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रबंधन समिति की बैठक में उपायुक्त के द्वारा गत वर्ष की बोर्ड परीक्षा में आए बेहतर परिणाम हेतु विद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विद्यालय अंतर्गत शैक्षणिक विकास के लिए फाइबर इंटरनेट कनेक्शन व ब्रॉडबैंड कनेक्शन, समय-समय पर अध्यनरत विद्यार्थियों का चिकित्सा जांच तथा भोजनालय की जल निकासी व्यवस्था, विद्यालय परिसर में पेवर ब्लॉक बिछाने, नए मैस एवं ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए पत्र व्यवहार करने को लेकर संलग्न पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। इसके अलावा विद्यालय परिसर में बन रहे रैंप निर्माण के लिए भवन प्रमंडल चाईबासा के कार्यपालक अभियंता को तथा विद्यालय परिसर को हरा-भरा रखने के लिए सोशल फॉरेस्ट्री के तहत विद्यालय में पौधारोपण करने तथा पौध रक्षक लगाने के संदर्भ में भी संलग्न को संसूचित किया गया।

About Author