Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर जिला समाहरणालय में जिला पर्यटक स्थलों के विकास हेतु जिला पर्यटन संवर्धन परिषद् शासी निकाय की बैठक संपन्न

जमशेदपुर जिला समाहरणालय में जिला पर्यटक स्थलों के विकास हेतु जिला पर्यटन संवर्धन परिषद् शासी निकाय की बैठक में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने गोलमुरी, केबल टाऊन स्थित बिड़ला मंदिर और टेल्को स्थित भुवनेश्वरी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भेजा। विधायक सरयू राय की ओर से उनके निजी सचिव सुधीर सिंह बैठक में शामिल हुए उन्होंने उप विकास आयुक्त को विधायक सरयू राय का पत्र सौंपा। उप विकास आयुक्त ने इन दोनों स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया। उप विकास आयुक्त ने अग्रेतर कारवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

Meeting of District Tourism Promotion Council Governing Body for development of district tourist places concluded in Jamshedpur District Collectorate.

About Author