विधानसभा आम चुनाव पर सरायकेला जिले में 76 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट…..


Searaikella : विधानसभा आम चुनाव 2024 की प्रथम चरण में जिले की मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। वहीं जिले की प्रत्येक मतदान केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहा जिससे सभी मतदाता शांति पूर्ण मतदान किया। इस दौरान सबका निगाहें खींचनेवाले सरायकेला विधानसभा से एनडीए समर्थित पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रत्याशी चम्पाई सोरेन ने सपरिवार मतदान किया और कहा कि इसबार सुनिश्चित भाजपा-एनडीए की सरकार बनने जा रही है। वहीं चुनाव के बारे में नियमित अवगतकराते हुए जिला नियंत्रण कक्ष से आधिकारिक रूप से घोषणा किया गया कि बुधवार की शाम 5 बजे तक जिले में औसत मतदान 76.07’/. प्रतिशत हुआ। जिसमें से ईचागढ़ विस में 77.98’/., सरायकेला विस में 71.54’/. तथा खरसवाँ में 78.71’/. प्रतिशत मतदान हुआ।
