Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

NIMDIH : तेज रफ्तार में आया टीप ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा, बाल बाल बचे लोग…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

SERAIKELLA : अनुमण्डल क्षेत्र की नीमडीह थानांतर्गत पुरुलिया टाटा मुख्य मार्ग पर रघुनाथपुर में गत मंगलवार रात को एक टीप ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक दुकान में जा घुस गया।

घटना मंगलवार रात करीब दस बजे की बताया जा रहा है जब पुरुलिया से जमशेदपुर की ओर तेज रफ्तार में टीप ट्रेलर जा रही थी तभी असंतुलन होकर रघुनाथपुर सड़क के किनारे में स्थित सीपीएम नेता सुरेंद्र नाथ महतो की किराना दुकान में घुसकर वह दुकान तथा दुकान से सटे हुए घर को क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस संवंध में पूछे जाने पर श्री महतो ने बताया कि घटना के मात्र कुछ ही समय पूर्व उनके दुकान में करीब छह सात व्यक्ति दूकान में खरीददारी कर रहे थे। जिनके जाने के बाद मात्र कुछ ही पल के भीतर यह दुर्घटना घटी जिससे वेलोग बच गए वरना एक भयंकर हादसे का शिकार हो जाता। उन्होंने बताया कि इतनी भयंकर दुर्घटना में भले ही मकान क्षतिग्रस्त हुआ पर भाग्य अच्छा था कि कोई हताहत नहीं हुए।

उन्होंने यह भी बताया कि जब तक क्षतिपूर्ति नहीं मिलता तब तक दुर्घटना को अंजाम देनेवाला वाहन को ले जाने नहीं दिया जाएगा। मौके पर सुचना मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस घटनास्थल में पहुंचकर टीप ट्रेलर को जब्त की और आगे की कार्रवाई के लिए मामले की जाँच कर रही है।

About Author