Categories

November 2, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

बेघर पोते ने दादी पर किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत।नीमडीह में पारिवारिक विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला : नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल स्टेशन बस्ती स्थित शिवपुरी कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के चलते एक पोते ने अपनी ही दादी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल सुप्रीति मजुमदार (67 वर्ष) की टीएमएच जमशेदपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

क्या है मामला :घटना 09 अगस्त 2026 की है। पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद के दौरान आरोपी पोते ने दादी सुप्रीति मजुमदार पर हमला कर दिया था। गंभीर हालत में परिजन उन्हें इलाज के लिए टीएमएच ले गए, जहां 10 अगस्त को उन्होंने दम तोड़ दिया।

मामला दर्ज, आरोपी भेजा गया जेल
इस संबंध में नीमडीह थाना कांड सं0-27/2026, दिनांक-10.08.2026, धारा-103(1) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त विकी गोस्वामी (24 वर्ष), पिता-विपलब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी का स्थाई पता कुमारदाह, थाना-बहरागोड़ा, जिला-पूर्वी सिंहभूम
अस्थाई पता: 1. रावताड़ा, पो0-चाण्डिल, थाना-नीमडीह, जिला-सरायकेला-खरसावां

  1. आनंद बिहार कॉलोनी, डिमना, थाना-एम0जी0एम0, जिला-पूर्वी सिंहभूम

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

About Author

Leave a Reply