Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

NEW DELHI : आतंकियों के सभी स्रोतों का सफाया हो, अपने सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़े हैं : कांग्रेस

NEW DELHI : कांग्रेस ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद बुधवार को कहा कि भारत की यह अडिग नीति होनी चाहिए कि आतंकवाद के सभी स्रोतों का पूरी तरह से सफाया किया जाए।

काँग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी सशस्त्र बलों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। वहीं रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि भारत की यह अडिग नीति होनी चाहिए कि पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवाद के सभी स्रोतों का पूरी तरह से सफाया किया जाए, और यह नीति हमेशा सर्वोच्च राष्ट्रीय हित से प्रेरित होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि यह समय एकता और एकजुटता का है। 22 अप्रैल की रात से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यह स्पष्ट रूप से कह रही है कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में राष्ट्र की कार्रवाई को लेकर सरकार को हमारा पूर्ण समर्थन रहेगा। कांग्रेस पार्टी हमारे सशस्त्र बलों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह के भीतर ही सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश- ए- मोहम्मद जैसे आतंकियों के गढ़ भी शामिल हैं।

About Author