Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में सामान्य तेंदुए और धारीदार लकड़बग्घे के लिए नए बाड़ों का उद्घाटन

जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टीएसजेडपी) ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामान्य तेंदुए और धारीदार लकड़बग्घे के लिए दो नए बाड़े शामिल किए। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार तेंदुए का बाड़ा 1200 वर्ग मीटर का है, जबकि लकड़बग्घे का बाड़ा 100 वर्ग मीटर का है।

बाड़ों का उद्घाटन झारखंड सरकार के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक रवि रंजन और टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट और टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसाइटी (टीएसजेडएस) के चेयरमैन चाणक्य चौधरी, टीएसजेडएस वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे, टीएसजेडएस के मानद सचिव कैप्टन अमिताभ और टीएसजेडपी के उप निदेशक नईम अख्तर सहित अन्य ने किया। गणमान्य लोगों ने हाइना के नए बाड़े के पास लगभग 20 देशी पौधों की प्रजातियों के पौधे भी लगाए।

इस अवसर पर, स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों के लिए “आर्ट इन नेचर” नामक एक चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जो इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता” पर आधारित थी। प्रतियोगिता में 11 स्कूलों के कुल 126 छात्रों ने हिस्सा लिया। टीएसजेडएस अपने मुख्य लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में आगंतुकों के लिए चिड़ियाघर को बेहतर बनाने और अधिक आकर्षण और सुविधाएं जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है, जैसे विश्व स्तरीय बाड़े, साइनेज, सार्वजनिक सुविधाएं आदि।

About Author