Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

विधायक निधि से नवनिर्मित पीसीसी सड़क का हुआ विधिवत उद्घाटन

चाईबासा : झींकपानी प्रखंड अंतर्गत टूटूगुटू पंचायत में बिंगतोपांग से गुमड़ा नदी तक विधायक निधि से नवनिर्मित पीसीसी सड़क का विधिवत उद्घाटन माननीय विधायक श्री दीपक बिरुवा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। विधायक जी ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़ कर पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। इस सड़क की निर्माण से स्थानीय लोगों में खुशी देखी गई। इसके पूर्व ग्रामीणों में काफी गर्म जोशी के साथ विधायक जी का स्वागत किया।
शिक्षा, स्वास्थ्य व बिजली आदि में सुधार हुआ है। ग्रामीण ईलाकों में पीसीसी सड़क समेत अन्य सड़कों का निर्माण तेज गति से कराया जा रहा है। क्षेत्र में चारों ओर विकास का जाल बिछाया जा रहा है। विधानसभा में लोगों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध करना मेरी प्राथमिकता रही है। लगातार आवश्यक जगह पक्की सड़क का निर्माण कर लोगों की समस्या का हल किया गया। इसका परिणाम है कि जितनी भी आवश्यक योजनाओं को चिन्हित किया गया है लगभग सारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। इस दौरान विधायक जी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने का आश्वासन दिया।
मौके पर सोमनाथ कुंकल, कुशनू गोप, सोना खंडाईत, निरंजन खंडाईत, शत्रुघन खंडाईत, मधु खंडाईत, बिरंचि खंडाईत, जय सिंह देवगम, नवीन बारी, रूप नारायण बारी, लाल सिंह देवगम, शशि मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे।

About Author