Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पीएनबी आरसेटी में12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण प्राप्तप्रशिक्षुओं में प्रमाण पत्र वितरण

सरायकेला, 26 अक्टूबर 2026,
सोमवार (भाग्य सागर)

पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सरायकेला में 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम के सम्पन्न होने पर संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।


प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेएसएलपीएस के सीसी अनीता सोय के हाथों प्रशिक्षुओं ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य शैलेन्द्र गोप, गोविंद राय, दिलीप आचार्य एवं इंद्रजीत कैवर्त भी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर बधाई देते हुए बकरी पालन को आर्थिक आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार का एक बेहतर माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

About Author

Leave a Reply