Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

श्री श्री पागल गिरी मई रथ गली जुगसलाई के द्वारा गाजे बाजे एवं झांकियो के साथ निकाली गई रथ यात्रा

श्री श्री पागल गिरी माई रथ गली जुगसलाई के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जगन्नाथ महा प्रभु , भलभद्र व सुभद्रा का भव्य रथ यात्रा गाजे बाजे एवं झांकियों के साथ आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्तों शामिल हुए। सभी भक्तों, दर्शकगण गाजे बाजे साथ नृत्य किया।

रथ यात्रा दोपहर 1:00 बजे रथ गली से प्रारंभ होकर से काली मंदिर एल आई सी बिल्डिंग , वीर कुंवर सिंह चौक , स्टेशन रोड गुरुद्वारा होते हुए बाटा चौक , घराना दुकान , राधा जनरल स्टोर , धर्मशाला रोड , राहुल लाॅज होते हुए पुनः बाटा चौक , मारवाड़ी पाड़ा रोड, नया बाजार , फिरंगी चौक होते हुए जगन्नाथ मंदिर रथ गली लौटी। पूरा क्षेत्र भगवान जगन्नाथ की जय घोष से गूंज उठा। भक्तों ने भगवान जगन्नाथ की पूजा की। भक्तों के रथ खींचते ही प्रभु जगन्नाथ की जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। इस दौरान मंदिर में आयोजित महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में शरीक होकर सभी भक्तों ने महाप्रसाद का सेवन किया। जगन्नाथ की पूजा कर जिले की सुख समृद्धि की कामना की।

नौ दिनों तक पूजा अर्चना एवं संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन होगा। रथ यात्रा को सफल बनाने में जगन्नाथ सेवा समिति रथ गली संस्थापक पागल गिरी मई , अध्यक्ष – पंकज अग्रवाल , संजय कसेरा लाइसेंसी बीजू शर्मा , कार्यकर्ता प्रमुख राजेश शर्मा , सनी भमरा संरक्षक सौरभ प्रसाद , रिशु विश्वकर्मा कार्यकर्ता – राजा शर्मा , महावीर शर्मा , मंगलू शर्मा , रितिक शर्मा , शिव गुप्ता , पवन सोनी . एवं जुगसलाई वासियों का सहरनीय योगदान रहा। रथयात्रा के दौरान युगसलाई थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ मौजूद थे।

About Author