Categories

October 31, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

रूपी सोरेन का निधन: मोरहाबादी स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए उमड़े दिग्गज नेता, नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता जी, श्रीमती रूपी सोरेन के निधन की दुखद खबर के बाद राज्यभर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके रांची स्थित मोरहाबादी आवास पर श्रद्धांजलि देने और अंतिम दर्शन करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं, जनप्रतिनिधियों और आम समर्थकों का तांता लगा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि वह बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। बुधवार की सुबह स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ हिल व्यू हॉस्पिटल में बुधवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा में दोपहर के समय संपन्न होगा। बीते वर्ष उनके पति व झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार भी इसी स्थान पर किया गया था।

About Author

Leave a Reply