Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सदर अस्पताल में मनाई गई संत मदर टेरेसा की जयंती, मानव सेवा से जुड़े कार्यों को करने वालों को किया गया सम्मानित

चाईबासा:- जेवियर वेलफेयर सेंटर चाईबासा द्वारा संत मदर टेरेसा की जयंती पर सदर अस्पताल चाईबासा में मदर टेरेसा की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम मदर टेरेसा की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन एव विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन डॉ सुशांतो कुमार मांझी ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि संत मदर टेरेसा का जन्म वर्ष 1910 में अल्बेनिया में हुआ था। उन्होंने 18 वर्ष की आयु में लोरेटो कॉन्वेंट से जुड़कर बच्चियों के बीच शिक्षा का दीप जलाने का कार्य किया । इसके पश्चात कोलकाता आकार मानव सेवा के कार्यों में जुड़ गई। तथा अपाहिज, वृद्ध एवं जरूरतमंदों की सेवा की।सिविल सर्जन डॉक्टर सुशांतो कुमार माझी ने कहा कि मानव सेवा के कार्यों को लेकर संत मदर टेरेसा को वर्ष 1979 में शांति नोबेल पुरुस्कार सम्मान से सम्मानित किया गया था। इसके पश्चात उन्हें भारत रत्न से नवाजा गया। उनके कार्यों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

वहीं कार्यक्रम में मानव सेवा को लेकर शहर के अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता, इरशाद मास्टर एवं विकास दोदराजका, व डॉ सेलिना टोपनो को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात अस्पताल में इलाजरत मरीज के बीच फल एवं खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तीन कुल्लू, फादर निकोलस केरकेट्टा, फादर युजीन इक्का, किशोर तमसोय,सिस्टर सिल्वी, निशित दास, आशीष बिरुवा, कृष्णा देवगम, बाबू अहमद,वाल्टर बारला, ब्रदर अनिल कुजूर, मदर टेरेसा आश्रम की सिस्टर कोरनेलिया डुंगडुंग के अलावा काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

About Author