सरस्वती शिशु मंदिर उ. विद्यालय, सरायकेला के भैया-बहनों का विभाग स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सरायकेला-खरसावां, 23अगस्त 2026, रविवार (भाग्य सागर):
विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार, ज्ञान एवं प्रतिभा के विकास तथा उन्हें अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से विद्या भारती द्वारा संस्कृति बोध परियोजना के तहत आयोजित विभाग स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता 2026 का आयोजन जगन्नाथपुर में किया गया। उक्त प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय, सरायकेला के भैया-बहनों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अनेक उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न वर्गों में विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्राप्त प्रमुख उपलब्धियाँ…
- विज्ञान क्विज (प्रश्नमंच)
शिशु वर्ग – द्वितीय स्थान: आशा महतो, दिया नायक एवं शुभदीप माझी
बाल वर्ग – प्रथम स्थान: अंशु पति, युवराज शुक्ला एवं देवाशीष महापात्र
किशोर वर्ग – प्रथम स्थान: सुभास्मिता सारंगी, निकिता महतो एवं ऋतु महतो - संस्कृति बोध परियोजना
किशोर वर्ग – प्रथम स्थान: सूरज महतो, ओमजय महतो एवं मुकेश महतो
बाल वर्ग – प्रथम स्थान: श्रेया नंदा, सोहम कुमार महतो एवं करण महतो - कथा कथन
शिशु वर्ग – तृतीय स्थान: गार्गी सिंह
बाल वर्ग – द्वितीय स्थान: सौम्या महापात्र - वैदिक गणित (मैथ्स)
किशोर वर्ग – द्वितीय स्थान: पीयूष कुमार सिन्हा, रोहन एवं जगदीश ओमांगो - आशु भाषण
किशोर वर्ग – द्वितीय स्थान: अष्टमी महतो
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य के साथ आशा दीदी, श्रेया दीदी, तथा संजय आचार्य एवं सौरभ आचार्य भी भैया-बहनों के साथ जगन्नाथपुर में उपस्थित रह कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्या भारती का सदैव यह प्रयास रहा है कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों के जीवन में भारतीय संस्कृति, संस्कार, राष्ट्रभाव, नैतिक मूल्यों एवं अपनी गौरवशाली परंपराओं के प्रति श्रद्धा का निर्माण करे। इसी उद्देश्य से ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, ताकि भैया-बहनों की प्रतिभा को मंच मिले और उनके भीतर अपनी संस्कृति एवं सभ्यता के प्रति जागरूकता निरंतर बनी रहे।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय, सरायकेला के भैया-बहनों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी भैया-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। यह उपलब्धि उनके परिश्रम, लगन, अनुशासन एवं आचार्य-दीदी जी के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रतिभाशाली भैया-बहन भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, परिवार एवं समाज का नाम रोशन करेंगे।


