Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

रेलवे ट्रैक के बीच एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी

रेलवे ट्रैक के बीच एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी

कांड्रा थाना क्षेत्र के कांड्रा झांझरपुल से पहले कांड्रा से चांडिल रेल मार्ग के अपलाईन पोल संख्या 389/S8 के समीप झांझरपुल से 50 मीटर पहले रेलवे ट्रैक के बीच एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से पूरे
क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।

 

सुचना पाकर कांड्रा थाना के सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे
तथा शव की शिनाख्त का प्रयास किया,परंतु कामयाबी नहीं मिली। कांड्रा पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। कांड्रा पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

About Author