Categories

November 2, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पानी समस्याओं के लिए हुए गंभीर – संजय गिरी ने आधा दर्जन गांव का किया दौरा.

बहरागोड़ा:- पाथरा पंचायत अंतर्गत पाथरा,नाकदोहा,सालदोहा गांव में रविवार को संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष संजय गिरी ने सघन दौरा किया.दौर के क्रम में उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर बातचीत की.

Advertisement-

ग्रामीणों ने उनको गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस अवसर पर ग्रामीणों ने शौचालय, पानी समस्या ,खराब सड़क, तथा कई बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिलता के बारे में अवगत कराया.बताया गया कि पाथरा गांव में सोलर जल मीनार बीते कई महीनों से टूटा पड़ा होने से पानी की काफी समस्या हो रही है.ऊक्त गांव में करीब 50 घर है और इसमें करीब 300 लोग रहते हैं.उन्होंने सारी समस्या सुनने के बाद जल्द सभी समस्याओं का समाधान के बारे में आश्वासन दिए.इस अवसर पर संपूर्ण कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री गिरी ने कहा हम पानी समस्या को लेकर काफी गंभीर है.बहत ही जल्द इस गांव में खराब पड़े जल मीनार दुरुस्त होगा.मौके पर लष्मी राम मुर्मु, मिर्सा हंसदा,अनुपम मुर्मु, जोतिराम मुर्मु,शाम चरण बेसरा,कुनुराम हंसदा,तारा चंद हंसदा, संकई हंसदा आदि उपस्थित थे.

About Author