Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभालने के उपरांत श्री चम्पाई सोरेन का अपने पैतृक गाँव जिलिंगगोड़ा में पहली बार आगमन

झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभालने के उपरांत श्री चम्पाई सोरेन का आज सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैतृक गाँव जिलिंगगोड़ा में पहली बार आगमन हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से अभिवादन और स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने यहां अमर वीर शहीद डीबा-किशुन जी एवं जागेश्वर टुडू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की । मुख्यमंत्री ने सरना पूजा स्थल- जाहेरस्थान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा -अर्चना कर राज्य की उन्नति और राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की ।

About Author