Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करो और SIR की प्रक्रिया रद्द करो – एस.यु.सी.आई (सी)

सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) चांडिल लोकल कमिटी की ओर से चौक बाजार चांडिल में विरोध प्रदर्शन किया गया ।
प्रदर्शन में उपस्थित एस.यु.सी.आई (सी) के चांडिल लोकल कमिटी के सचिव अनंत कुमार महतो ने कहा कि पिछले दिनों इंडियन एक्सप्रेस में आयी खबर से जाहिर हो चुका है कि चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त निरंकुश और असंवैधानिक तरीके से अकेले फैसले ले रहे हैं। चुनाव आयोग की स्वायत्त भूमिका और संवैधानिक निष्पक्ष प्रक्रिया पर प्रहार हो रहा है, जिससे पूरी दुनिया में भारत की चुनाव व्यवस्था की साख क्षतिग्रस्त हुई है।

   आगे उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लाखों लोगों को वोट से वंचित करने का मामला, और झारखंड में SIR के नाम पर 44 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी करना, जबकि अधिकांश त्रुटियां छोटी-मोटी मानवीय त्रुटियां हैं और उनमें भी अधिकांश प्रशासनिक और चुनावी कर्मचारियों द्वारा की गयी हैं। तार्किक विसंगति के पेमाने खुद में विसंगतियों से भरे पड़े हैं। झारखंड में स्पेलिंग न होने के कारण एवं तार्किक विसंगति के नाम पर कुल 63 लाख मतदाताओं (लगभग 28%) को नोटिस जारी की गई है। इन मनमानी और बेतुकी नोटिसों से राज्य के आदिवासी, मूलवासी, दलित, वंचित, भूमिहीन एवं अशिक्षित, महिलाएं, अत्यल्पसंख्यक बड़े पैमाने पर परेशान हो रहे हैं।

हमारी मांगें:

  1. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अविलंब बर्खास्त किया जाय।
  2. एसआईआर की पूरी प्रक्रिया रद्द होनी चाहिए।
  3. एसआईआर के जरिए मतदाता सूची से हटा दिये गये 13 करोड़ मतदाताओं के नाम बहाल किये जाएं।

कार्यक्रम में चांडिल लोकल कमेटी सचिव अनंत कुमार महतो, वरिष्ठ सदस्य आशुदेव महतो, राधानाथ कुमार ,धीरेन गौड़, विशेश्वर महतो , युधिष्ठिर प्रमाणिक राजा प्रमाणिक, व यूनुस खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

सधन्यवाद,

युधिष्ठिर प्रमाणिक
दिनांक: 30/09/2026

About Author

Leave a Reply