Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रहित में किए कार्य और उनके बलिदान को देश सदा याद रखेगा – गणेश महाली

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने अपने आवासीय कार्यालय में भारत की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक,प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के द्वारा राष्ट्रहित में किए गए कार्य और उनके बलिदान को देश सदा याद रखेगा उनके महान आदर्श,समृद्ध विचार और लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता हमें प्रेरित करती रहेगी.राष्ट्रीय एकता के उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।इस मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला माहली,राजनगर पूर्वी के पूर्व मंडल अध्यक्ष भीमसेन मंडल,प्रखंड महामंत्री सुभाष महतो,पार्टी के वरिष्ठ नेता झड़ी नायक,काड़ी नायक सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author