Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

BCCL में इन पदों के लिए वैकेंसी की कट-ऑफ डेट में बदलाव किया गया है। अब आप 19 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

बीसीसीएल अपने विभागीय कर्मचारियों के लिए पदोन्नति का अवसर प्रदान कर रहा है। कंपनी ने क्लर्क के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसमें कट-ऑफ डेट में भी बदलाव किया गया है।

धनबाद: बीसीसीएल (BCCL) अपने विभागीय कर्मचारियों को जनरल मजदूर से क्लर्क पद पर पदोन्नति का अवसर प्रदान कर रहा है। इसके तहत कट-ऑफ डेट में बदलाव करते हुए नई वैकेंसी जारी की गई है। अब कट-ऑफ डेट को एक साल बढ़ाकर 30 सितंबर 2024 कर दिया गया है। पहले यह 30 सितंबर 2023 (वर्ष 2023-24 के मैनपावर बजट के अनुसार) थी, लेकिन अब नई अधिसूचना में इसे 2024-25 के मैनपावर बजट के तहत बढ़ाया गया है।

AD

बीसीसीएल में न्यूनतम अर्हता पूरी करने वाले कर्मचारी अब आवेदन कर सकेंगे।

यानी बीसीसीएल (BCCL) के स्थायी कर्मचारी, जिन्होंने 30 सितंबर 2024 तक न्यूनतम निर्धारित अर्हता और सेवा अवधि पूरी कर ली है, वे विभिन्न क्लर्क और ट्रिपमैन-डंपमैन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर है। इस संबंध में शुक्रवार को बीसीसीएल के कर्मचारी स्थापना विभाग के विभागाध्यक्ष के हस्ताक्षर से एक अधिसूचना जारी की गई है।

इन पदों के लिए फिर मांगे गये हैं आवेदन

इसके अनुसार, जनरल क्लर्क (क्लर्कियल ग्रेड-थ्री), स्टोर इश्यू क्लर्क, असिस्टेंट लोडिंग क्लर्क और ट्रिप-डंप मैन क्लर्क के लिए पुनः आवेदन मांगे गए हैं। जिन कर्मचारियों ने पहले, 12 अगस्त 2024 को जारी अधिसूचना के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन किया था, उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

BCCL is providing promotion opportunities for its departmental employees. The company has invited applications for clerk positions, and the cutoff date has been changed.

Dhanbad: BCCL (Bharat Coking Coal Limited) is offering its departmental employees the chance to be promoted from General Labor to the Clerk position. In this context, a new vacancy has been announced with a revised cutoff date. The cutoff date has been extended by one year to September 30, 2024. Previously, it was set for September 30, 2023 (based on the manpower budget for the year 2023-24), but the new notification has increased it under the manpower budget for 2024-25.

AD

Employees who meet the minimum eligibility criteria at BCCL can now apply.

This means that BCCL’s permanent employees who have completed the minimum required qualifications and service period by September 30, 2024, can apply for various clerk and tripman-dumpman positions. The last date to apply is October 19. In this regard, a notification has been issued on Friday, signed by the head of the employee establishment department of BCCL.

Applications have been invited again for these positions.

Accordingly, applications are being sought once more for General Clerk (Clerical Grade-Three), Store Issue Clerk, Assistant Loading Clerk, and Trip-Dump Man Clerk positions. Employees who previously applied for these positions according to the notification issued on August 12, 2024, will not need to apply again.

About Author