Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

गम्हरिया एमटीसी मॉल के पीछे अज्ञात अपराधियों ने की बमबारी, झामुमो नेता और ट्रांसपोर्ट व्यवसायी हुए घायल

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीचर ट्रेंनिंग मोड़ एमटीसी मॉल के पीछे अज्ञात अपराधियों ने बमबारी की घटना को अंजाम दिया । जिसमें झामुमो से जुड़े एक नेता सह ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अजय प्रताप सिंह हुए घायल । जिन्हे इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा उनकी हालात ठीक बताई जा रही है ।

व्यवसायी अजय प्रताप सिंह एवं झामुमो नेता उत्तम दास उर्फ बाबू दास अपने बोलोरो गाड़ी के पास खड़ा होकर बात कर रहे थे, इस बीच चार की संख्या में आये युवकों ने बोतल बम से इन पर हमला कर दिया, बम बोलोरो गाड़ी के अगले हिस्से में लगी, जिससे बाबू दास और अजय प्रताप सिंह घायल हो गए।

घटना के बाद दोनों घायलों को गम्हरिया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल भेजा गया । जहां इनकी स्थिति सामान्य है, दोनों बम के छर्रा से आंशिक रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर सरायकेला एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा आदित्यपुर थाना प्रभार नितिन कुमार सिंह भी दलबल के साथ पहुंचे, एसडीपीओ ने बताया कि बमबारी की घटना सामने आई है जिसमें जांच की जा रही है।

About Author