ईरान ने भारत को क्यों कहा थैंक्स, विदेश मंत्री ने राज्यसभा में बताया

Rajya Sabha : विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि वेस्ट एशिया में हो रहे घटनाक्रम हम सभी के लिए गहरी चिंता का कारण हैं. हमारा मानना है कि सभी मुद्दों के समाधान के लिए बातचीत और विचार-विमर्श किया जाना चाहिए. संघर्ष शुरू होने के बाद से भारत सरकार वहां के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.
तेहरान में हमारा दूतावास पूरी तरह एक्टिव
विदेश मंत्री ने कहा कि तेहरान में भारतीय दूतावास ने कई भारतीय छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने में मदद की. ईरान में व्यापार में लगे भारतीय नागरिकों को अर्मेनिया के रास्ते भारत लौटने में सुविधा दी गई. तेहरान में हमारा दूतावास पूरी तरह एक्टिव और हाई अलर्ट पर है. इस समय हम भारतीय समुदाय का पूरा समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ईरान के विदेश मंत्री ने भारत का धन्यवाद किया
जयशंकर ने कहा कि उस समय ईरान के नेतृत्व से सीधे संपर्क करना मुश्किल था. ईरान के विदेश मंत्री ने भारत का धन्यवाद किया कि हमने ईरानी युद्धपोत IRIS Lavan को कोच्चि बंदरगाह पर डॉक करने की अनुमति दी. इस कदम की तेहरान ने सराहना की.्र
जयशंकर ने कहा कि भारत शांति, बातचीत और कूटनीति के जरिए समाधान का समर्थक है. भारत मौजूदा परिस्थितियों में तनाव कम करने, संयम बरतने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की वकालत करता है.
