Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस? जानें इस साल की थीम और इतिहास

नयी दिल्ली : शिक्षा के महत्व को समझाने के लिए हर साल 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। मानव जीवन में शिक्षा जैसे अहम किरदार को समझाने के लिए आज के दिन दुनियाभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। समूचे विश्व में आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस यानी इंटरनेशनल एजुकेशन डे के रूप में मानाया जा रहा है। शिक्षा के महत्व को समझाने के लिए हर साल 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हमारे जीवन में शिक्षा का मोल अतुलनीय है। किसी भी व्यक्ति या समाज के उत्थान में शिक्षा का एक महत्वपूर्ण योगदान होता है। लेकिन आज भी कई लोग शिक्षा से अलग-थलग हैं या यूं कहें कि वंचित हैं। इसलिए मानव जीवन में शिक्षा जैसे अहम किरदार को समझाने के लिए आज के दिन दुनियाभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
क्या है इस साल की थीम

जानकारी दें कि हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस को एक थीम पर मनाया जाता है। इस वर्ष ‘स्थायी शांति के लिए सीखना’ की थीम पर अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जा रहा है। बता दें कि पिछले साल “लोगों में निवेश करें और शिक्षा को प्राथमिकता दें” की थीम पर यह मनाया गया था।

आज ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
बता दें कि 3 दिसंबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) द्वारा पारित एक प्रस्ताव द्वारा 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में घोषित किया गया था। इसके बाद 24 जनवरी 2019 को पहला अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया और फिर हर वर्ष इसे इंटरनेशनल एजुकेशन डे के रूप में मनाया जानें लगा। इस साल अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस छठवीं बार मनाय जा रहा है। हर बच्चे तक फ्री और बुनियादी एजुकेशन पहुंच सके, इस मकसद के साथ हर साल यह अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है।

Why is International Education Day celebrated? Know this year’s theme and history

About Author