Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

झारखंड में 6 से 11 अप्रैल तक होगी बारिश?

रांची : झारखंड मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 6 अपैल से लेकर 11 अप्रैल तक बारिश हो सकती है. कहा गया है कि इस बीच तेज हवा चलेगी और कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि अगले दो दिनों तक तापमान में किसी तरह का परिवर्तन नहीं आएगा. ठीक तीन दिनों के बाद तापमान में 4 से लेकर 5 डिग्री तक की गिरावट भी आ सकती है.


6 अप्रैल को कहां होगी बारिश
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 6 अप्रैल को राज्य के उत्तरी भागों में हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इसमें चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में बारिश हो सकती है. 7 और 8 अप्रैल को भी राज्य में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है.
9, 10 और 11 अप्रैल को दक्षिणी भागों में होगी बारिश
मौसम विभाग की ओर से कह गया है कि झारखंड में 9, 10 और 11 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी भागों में बारिश हो सकती है. इसमें सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला शामिल है.

About Author