Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खरसावां में जनसभा की संबोधित करेंगे बाबूलाल, संकल्प यात्रा के आयोजन को लेकर एवं मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत को लेकर हुई बैठक।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा प्रदेश भर में की जा रही संकल्प यात्रा के दौरान खरसावां विधानसभा के दौरा का कार्यक्रम तय किया गया उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सोमवार को खरसावां पथ निरीक्षण भवन में जिला अध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में खरसावां विधानसभा स्तरीय बैठक हुई कार्यक्रम के तहत खरसावां पथ निरीक्षण भवन के सभागार में बाबूलाल मरांडी द्वारा एक विशाल जनसभा को संबीधन किया जाएगा इस दौरान बैठक को संबंध करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी ने पूरी प्रदेश का दौरा कर रहे हैं उसी क्रम में 3 अक्टूबर को खरसावां विधानसभा में कार्यक्रम तय हुआ है पूर्व जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव ने कहा भाजपा ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश अभियान के तहत हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंचायत में घर-घर जाकर एक मुट्ठी माटी एवं उपयोगी पौधे का संग्रह किया गया जाएगा अपने देश के लिए न्यीछावर करने वाले वीरों एवं अमर बलिदानियों के लिए मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पूरे देश के सभी पंचायत के गांव गांव से पवित्र मिट्टी को एकत्रित की जा रही है जिसे निर्धारित तिथि को कलश में मिट्टी भरकर पंचायत से जिला प्रदेश एवं देश के राजधानी दिल्ली भेजी जाएगी इस अभियान के तहत पूरी देश से भेजे गए करीब 7 500 कलश में गांव की पवित्र मिट्टी एवं पौधो से राष्ट्रीय स्मारक उद्यान में बलिदानियों की याद में अमृत वाटिका स्मारक बनाया जाएगा । खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का यह दौरा ऐतिहासिक होगा हम सभी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में जाकर संपर्क करने का काम करेंगे। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य जी ने कार्यकर्ताओं के बीच अपने बात रखते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जीके संकल्प यात्रा ऐतिहासिक बनाना है

हम लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों और भाजपा के नीति सिद्धांतों को बताने का कार्य करेंगे। विनोद सिंह ने सोमवार को संकल्प यात्रा का आयोजन को लेकर समीक्षा की और उसे सफल बनाने का कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया इस बैठक में मुख्य रूप से जिला के जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, कार्यक्रम के प्रभारी विनोद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, शंभू मंडल, पांडू प्रधान, शंभू नाथ पति, संजय सरदार, शिवचरण महतो, लखीराम मुंडा, रानी हेंब्रम, प्रदीप सिंह देव, अशवनी सिंह देव, गोवर्धन राउत, अमित केशरी, प्रकाशमुखी,नयन नायक, प्रशांत महतो, राम प्रकाश महतो, सुदाम जो, विवेकानंद प्रधान, हीपाना सोरेन, मंगल सिंह मुंडा, विश्वजीत प्रधान, कुंवर बानरा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

About Author